जम्मू एवं कश्मीर में विस्फोट, बीएसएफ अधिकारी घायल
जम्मू, 16 नवंबर (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर में सोमवार को भारत-पाकिस्तान सीमा की एक चौकी के निकट हुए विस्फोट में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) का एक वरिष्ठ अधिकारी घायल हो गया।
अधिकारियों ने बताया कि बीएसएफ का यह अधिकारी पाकिस्तान की ओर से हो रही घुसपैठ की खबर की पुष्टि के लिए जम्मू से 45 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में बलाड चौकी का निरीक्षण के लिए पहुंचा था। अधिकारी के वाहन को विस्फोट से उड़ा दिया गया। विवरण की प्रतीक्षा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications