बगदाद हिंसा में 26 लोगों की मौत (लीड-1)
समाचार एजेंसी डीपीए ने पुलिस और चिकित्सकों के हवाले से खबर दी है कि बगदाद के पश्चिम में सोमवार तड़के इराकी सेना के पोशाक पहने एक व्यक्ति ने एक गांव के कई घरों में घुसकर मशीनगन से अंधाधुंध गोलीबारी की जिसमें कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई।
ग्रामीणों और स्थाानीय पुलिस का कहना है कि हमलावर इराकी सेना की पोशाक पहने हुए था लेकिन वह साधारण गाड़ी से वहां पहुंचा था। गांव में तड़के घुसकर उसने हमला किया।
बगदाद पुलिस के अनुसार इस घटना की जांच के लिए कमेटी गठित कर दी गई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार यह घटना जनजातीय विवाद के कारण हुई है।
पुलिस के अनुसार बगदाद में सोमवार सुबह हुए दो विस्फोट में पांच लोगों की मौत हो गई और कम से कम 12 लोग घायल हो गए। इसके अलावा सिद अल-हबीब जिले में दो विस्फोटों में पांच लोगों की मौत हो गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications