पेशावर में आत्मघाती विस्फोट, 4 मरे (लीड-2)
विस्फोट पश्चिमोत्तर सीमांत प्रांत की राजधानी के बाहरी हिस्से बधबीर में सुबह 7.45 मिनट पर हुआ
'जियो न्यूज' के अनुसार पेशावर के जिला समन्वयक साहिबजादा अनीस ने बताया कि विस्फोट में चार व्यक्तियों की मौत हो गई।
अनीस ने बताया कि विस्फोट इतना भीषण था कि नजदीक की एक मस्जिद ढह गई। कुछ और लोग मलबे में दबे हो सकते हैं। घायलों में महिलाएं और बच्चे शामिल हैं।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस विस्फोट को आत्मघाती हमलावर ने अंजाम दिया। सूत्रों के अनुसार हमलावर विस्फोटकों से लदी कार लेकर संवेदनशील इलाके की ओर बढ़ रहा था। रुकने के लिए कहने पर उसने धमाका कर दिया।
पाकिस्तान में गत पांच अक्टूबर के बाद से कई आतंकवादी हमले हो चुके हैं। इनमें 224 लोग मारे जा चुके हैं और 400 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications