पेशावर में विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल (लीड-1)
पेशावर, 16 नवंबर (आईएएनएस)। पाकिस्तान के पश्चिमोत्तर शहर पेशावर के बाहरी इलाके में सोमवार सुबह शक्तिशाली विस्फोट में तीन व्यक्ति मारे गए और 21 घायल हो गए।
विस्फोट पश्चिमोत्तर सीमांत प्रांत के बधबीर में सुबह 7.45 मिनट पर हुआ
जियो टीवी के अनुसार पेशावर के जिला समन्वयक साहिबजादा अनीस ने बताया कि विस्फोट में तीन व्यक्तियों की मौत हो गई।
अनीस ने बताया कि विस्फोट इतना भीषण था कि नजदीक की एक मस्जिद ढह गई। कुछ और लोग मलबे में दबे हो सकते हैं। घायलों में महिलाएं और बच्चे शामिल हैं।
पाकिस्तान में गत पांच अक्टूबर के बाद से कई आतंकवादी हमले हो चुके हैं। इनमें 224 लोग मारे जा चुके हैं और 400 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications