हिमाचल बस दुर्घटना में 10 मरे, जांच के आदेश (लीड-1)

राज्यपाल प्रभा राव तथा मुख्यमंत्री प्रो़ प्रेम कुमार धूमल ने शिमला से रियो घाटी जा रही हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस के कोटखाई के निकट चटियाणा में दुर्घटनाग्रस्त होने पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को मृतकों के परिजनों को तुरंत राहत प्रदान करने तथा घायलों को बेहतर उपचार प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। बागवानी मंत्री नरेन्द्र बरागटा राहत एवं बचाव कायरें की देखरेख के लिए तुरंत दुर्घटनास्थल की ओर रवाना हो गए हैं।

शिमला के पुलिस अधीक्षक आर.एम. शर्मा ने कहा कि शिमला से 60 किलोमीटर दूर गुम्मा इलाके में हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस 1,000 फीट गहरी खाई में गिर गई। उन्होंने कहा कि हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई। कुछ घायलों को इंदिरा गांधी चिकित्सा कालेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शर्मा ने कहा कि घटनास्थल पर बचाव कार्य जारी है और मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।

इस महीने की शुरुआत में कांगरा जिले में एक बस के खाई में गिर जाने की वजह से 35 लोगों की मौत हो गई थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+