बीएसएफ के हेड कांस्टेबल की हत्या
जिले के यमुनापार थाना-प्रभारी संजय कुमार ने आईएएनएस को बताया कि बीएसएफ चंडीगढ़ में हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात राजीव कुमार(25) की इलाके के लक्ष्मीनगर स्थित उनके आवास के बाहर तीन अज्ञात कार सवार बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गए।
कुमार ने बताया कि बदमाशों की गोली से राजीव के मामा भी घायल हो गए, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल उनकी हालत स्थित बताई जा रही है।
उन्होंने कहा कि पुलिस की अलग-अलग टीमें बनाकर बदमाशों की तलाश की जा रही है। पुलिस के मुताबिक राजीव इन दिनों छुट्टी पर था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications