प्रतिभावान छात्रों के लिए शुरू होगा 'इंस्पायर अवार्ड'

टी. रामासामी ने सोमवार को यहां राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से भेंट की और अलग-अलग विषयों पर बातचीत के दौरान प्रदेश से सम्बन्धित प्रोजेक्ट्स पर भी चर्चा की।

इस अवसर पर रामासामी ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि उनके विभाग द्वारा देश में विज्ञान और प्रौद्योगिकी के विजन के सम्बन्ध में एक टास्क फोर्स का गठन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 'इंस्पायर' योजना के तहत चयनित विद्यार्थी इस राशि से एक प्रोजेक्ट बनाकर उसे ब्लॉक, जिला व राज्य स्तर पर प्रदर्शित करेंगे। अंत में सभी राज्यों से चयनित विद्यार्थी राष्ट्रीय स्तर पर अपने मॉडल्स का प्रदर्शन करेंगे।

केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय स्तर पर देश के दो हजार श्रेष्ठ विद्यार्थियों को इस योजना से जोड़ते हुए उनकी विज्ञान एवं प्रोद्यौगिकी के प्रति अभिरूचि को बढ़ावा देने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

इसके अलावा 'इंस्पयार इंटर्नशिप' के तहत दसवीं कक्षा में श्रेष्ठतम अंक हासिल करने वाले एक प्रतिशत विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा। इनके लिए समर और विंटर कैम्प आयोजित होंगे। इन प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को कैप्पस के दौरान वैज्ञानिक, प्रोफेसर व विज्ञान के क्षेत्र में उच्च स्तर पर कार्यरत विभूतियों से मिलवाया जाएगा।

केंद्र सरकार द्वारा इन विद्यार्थियों को नोबेल पुरस्कार विजेताओं से मिलने और उनके साथ संवाद का अवसर उपलब्ध कराने के लिए भी विशेष व्यवस्था की जाएगी।

केन्द्रीय विज्ञान एवं प्रोद्यौगिकी विभाग द्वारा देश में दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षाओं में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले एक प्रतिशत विद्यार्थियों को पांच वषरें के लिए 80 हजार रूपये सालाना की छात्रवृत्ति भी दी जाएगी। ऐसे विद्यार्थी जो आईआईटी में चयन के बाद भी आईआईटी में नहीं पढ़कर विशुद्घ रूप से विज्ञान के क्षेत्र में ही सक्रिय रहते हैं, उन्हें भी यह छात्रवृत्ति देय होगी।

बैठक में बताया गया कि विशेष आर्थिक सहायता के लिए 'क्यूरी' योजना के तहत देश के छह महिला विश्वविद्यालयों का चयन किया गया है। साथ ही विज्ञान क्लबों को भी विज्ञान प्रसार गतिविधियों से जोड़ा जा रहा है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+