दलाई लामा शुक्रवार को दिल्ली लौटेंगे
दलाई लामा के कार्यालय में एक अधिकारी तेम्पा तेरिंग ने आईएएनएस को बताया, "दलाई लामा 20 नवंबर की शाम सीरी फोर्ट आडीटोरियम में 'वूमेन एंड पीस' विषय पर आयोजित एक चर्चा में हिस्सा लेंगे। शनिवार अपराह्न् (21 नवंबर) वह दिल्ली विश्वविद्यालय में 'इतिहास व संस्कृति' विषय पर आयोजित एक सम्मेलन में हिस्सा लेंगे, जहां वे समापन भाषण देंगे।"
तेरिंग ने कहा, "रविवार 22 नवंबर को दलाई लामा सूरजकुंड में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय हिंद स्वराज सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। सोमवार 23 नवंबर को वह गुड़गांव में पर्यावरण पर एक सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे। दलाई लामा उसी दिन धर्मशाला लौट जाएंगे।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications