हिमाचल में तापमान में गिरावट, जनजीवन प्रभावित
मौसम विज्ञान कार्यालय के निदेशक मनमोहन सिंह ने बताया कि राज्य के ऊपरी इलाकों जैसे लाहौल, स्पिति, किन्नौर, चंबा और कुल्लू में हल्की बर्फबारी हो रही है।
उन्होंने आईएएनएस से कहा, "तापमान में भारी गिरावट से चंदरताल, सूरजताल और मणिमहेश झीलें जम गईं हैं।"
सिंह ने कहा कि लाहौल और स्पिति में इन दिनों रात का तामपान शून्य से दो डिग्री सेल्सियस नीचे है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications