छत्तीसगढ़ में 30 किलो विस्फोटक बरामद
पुलिस ने कहा है कि यह विस्फोटक राजनंदगांव जिले के मदनवाड़ा जंगली इलाके में छुपाया गया था। यह इलाका महाराष्ट्र की सीमा के करीब है। इसी इलाके में इस वर्ष के जुलाई महीने में जिला पुलिस अधीक्षक सहित 29 पुलिस कर्मियों को नक्सलियों ने मार डाला था।
राजनंदगांव के पुलिस अधीक्षक प्रवीर दास ने आईएएनएस को बताया, "हमें संदेह है कि इस इलाके में पुलिस कर्मियों को निशाना बनाने के मकसद से और भी बम छुपाए गए हैं। ऐसे बमों को बरामद करने के लिए हमारे तलाशी दल, विशेषज्ञों की मदद से इलाके की गहन तलाशी ले रहे हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications