नक्सली व तृणमूल कांग्रेस मिल कर काम कर रहे हैं : बुद्धदेब
कोलकाता, 16 नवंबर (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री बुद्धदेब भट्टाचार्य ने सोमवार को फिर दोहराया कि तृणमूल कांग्रेस राज्य में नक्सलियों के साथ मिल कर काम कर रही है।
भट्टाचार्य ने यहां वाम मोर्चे की एक रैली में कहा, "हमारे पास तृणमूल के उन कार्यकर्ताओं के बारे में खास सूचना है, जो नक्सलियों के साथ मिल कर काम कर रहे हैं। मैं तृणमूल कांग्रेस के तमाम कार्यकर्ताओं को जानता हूं जो बांकुरा, पुरुलिया और पश्चिम मिदनापुर जिलों में नक्सलियों को मदद कर रहे हैं।"
भट्टाचार्य ने कहा, "मैं उन्हें सलाह देता हूं कि वे नक्सलियों की मदद न करें। बेहतर होगा यदि वे उनसे दूर रहें।"
मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार हुगली जिले के सिंगूर में उद्योग लाने को प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा, "हम केंद्र सरकार के साथ मिल कर वहां उद्योग स्थापित करेंगे। मैं जानता हूं कि यह एक कठिन काम है लेकिन हम इसे करेंगे।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications