पकड़े गए पुलिस वालों के लुटेरे बेटे
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक कंपू थाने की पुलिस ने वाहन चुराने और चेन छीनने वाले छह युवकों को पकड़ा है। इनके पास से चार मोटरसाइकिल और दो चेन बरामद की गई है। नगर पुलिस अधीक्षक प्रणय नागवंशी ने पत्रकारों को बताया कि पकड़े गए सभी छह आरोपी 18 से 20 वर्ष के हैं और महंगे शौक ने उन्हें अपराधी बना दिया है।
नागवंशी के मुताबिक पकड़े गए छह में से चार आरोपी विशेष सशस्त्र बल में कार्यरत पुलिस जवानों के बेटे हैं। इन आरोपियों ने अपने शौक पूरे करने के लिए कर्ज ले रखा था और उसे चुकाने के लिए वे चोरी और लूट किया करते थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications