देश के परमाणु संयंत्रों पर सुरक्षा कड़ी
यह जानकारी गृह मंत्रालय के सूत्रों ने सोमवार को दी। यह कदम ऐसे समय में उठाया गया है, जब खुफिया एजेंसियों को इस बात का पता चला है कि पाकिस्तानी मूल का अमेरिकी नागरिक डेविड कोलमैन हेडली उन तीन राज्यों (गुजरात, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश) का दौरा कर चुका है, जहां महत्वपूर्ण परमाणु ठिकानें स्थित हैं।
इन राज्यों में स्थित छह प्रमुख परमाणु ऊर्जा संयंत्रों की सुरक्षा और उनकी चौकसी बढ़ा दी गई है।
गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा, "यह एक एहतियातन उठाया गया कदम है। इसमें कुछ खास नहीं है लेकिन राज्यों से कहा गया है कि वे प्रमुख परमाणु ठिकानों की सुरक्षा कड़ी कर दें और चौकसी बढ़ा दें।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications