मध्य प्रदेश में शीतऋतु में लगी सावन जैसी झड़ी
मौसम विभाग के क्षेत्रीय कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में सिवनी में चार सेंटीमीटर, जबलपुर मंडला, इंदौर और भोपाल में तीन-तीन सेंटीमीटर और मलाजखंड, धार, शाजापुर में दो-दो सेंटीमीटर और बैतूल, उज्जैन तथा खंडवा में एक-एक सेंटीमीटर बरसात रिकार्ड की गई है।
मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले 24 घंटों में प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना हैं। यह बरसात जिसे स्थानीय भाषा में मावठा कहा जाता है को फसल के लिए अमृत माना जाता है मगर अब यह मावठा धान, गोभी और टमाटर के लिए जहर बनती जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications