गोर्शकोव की कीमत पर बातचीत के लिए रूसी दल भारत में
नौसेना के एक अधिकारी ने सोमवार को कहा कि भारतीय नौसेना में आईएनएस विक्रमादित्य के रूप में शामिल किए जाने वाले गोर्शकोव की कीमत पर बातचीत लंबे समय से लंबित है, क्योंकि दोनों पक्ष अपनी-अपनी बातों पर अड़े हुए हैं।
नौसेना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने नाम न जाहिर करने की शर्त पर आईएएनएस को बताया, "रूसी प्रतिनिधिमंडल विमान वाहक पोत की कीमत पर बातचीत के लिए दिल्ली में है। लेकिन वर्तमान स्थिति यह है कि अंतिम कीमत के मामले में दोनों पक्ष अपनी-अपनी जगह अड़े हुए हैं। अब देखना यह है कि पहले झुकता कौन है।"
रूस पोत के मरम्मत कार्य के लिए 2.9 अरब डालर मांग रहा है, जबकि भारत 2.1 अरब डॉलर देना चाहता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications