सर्वोच्च न्यायालय पहुंचने की दौड़ में पिछड़े दिनाकरन
सर्वोच्च न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश के. जी. बालकृष्णन द्वारा देश के विभिन्न उच्च न्यायालयों के चार मुख्य न्यायाधीशों को सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में शपथ दिलाने की पूरी तैयारी कर ली गई है।
ये चारों न्यायाधीश हैं- मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश ए. एस. पटनायक, पंजाब व हरियाणा उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश टी. एस. ठाकुर, कोलकाता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश एस. एस. निज्जर और गुजरात उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के. एस. राधाकृष्णन।
चारों न्यायाधीशों को मंगलवार सुबह 10.30 बजे पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी।
उल्लेखनीय है कि देश के विभिन्न उच्च न्यायालयों के पांच मुख्य न्यायाधीशों को सर्वोच्च न्यायालय में प्रोन्नति देने की सिफारिश की गई थी। इसमें न्यायमूर्ति दिनाकरन का नाम भी शामिल था।
न्यायमूर्ति दिनाकरन के खिलाफ जमीन पर अवैध कब्जे और आय से अधिक संपत्ति रखने के आरोप हैं। इन गंभीर आरोपों के मद्देनजर उन्हें प्रोन्नति देने के फैसले को फिलहाल निलंबित रखा गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications