पूर्व केंद्रीय मंत्री पी. उपेन्द्र का निधन
पूर्व प्रधानमंत्री वी. पी. सिंह के प्रधानमंत्रित्व काल में उपेन्द्र सूचना व प्रसारण मंत्री थे। उन्हें किडनी संबंधी बीमारी थी। छह दिन पहले ही उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
पिछले साल ही वह कांग्रेस छोड़ पीआरपी में शामिल हो गए थे। पश्चिमी गोदावरी जिले में चार जुलाई 1936 को जन्मे उपेन्द्र ने पत्रकारिता में स्नातक की पढ़ाई की थी।
उन्होंने तेलगु देशम पार्टी (टीडीपी) में शामिल होकर अपना राजनीतिक सफर आरंभ किया था। टीडीपी के संस्थापक एन. टी. रामाराव के वह बेहद करीबी थे लेकिन उन्हीं के साथ संबंधों में आई खटास के चलते वह कांग्रेस में शामिल हो गए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications