इजरायल ने फिलीस्तीन को एकतरफा कदम के खिलाफ चेताया

जेरूसलम, 16 नवंबर (आईएएनएस)। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने रविवार को कहा कि स्वतंत्रता की तरफ फिलीस्तीन के किसी भी एकतरफा कदम का वह उसी प्रकार के एकतरफा उपायों से जवाब देगा।

समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार नेतन्याहू ने जेरूसलम में एक फोरम में यह कहा।

इजरायली प्रधानमंत्री ने कहा कि फिलीस्तीन और इजरायल के बीच वार्ता का कोई विकल्प नहीं है और कोई भी एकतरफा कार्रवाई समझौते को तोड़ देगी। इसके बाद इजरायल भी एकतरफा कार्रवाई करेगा।

फिलीस्तीन के मुख्य वार्ताकार साएब एरेकात ने रविवार को इजरायली सेना रेडियो से कहा कि फिलीस्तीन संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद से उसकी स्वतंत्रता की एकतरफा घोषणा को समर्थन देने के लिए अपील करने पर विचार कर रहा है।

फिलीस्तीन के प्रधानमंत्री सलाम फैयद ने भी रविवार को रामल्ला की सरकार द्वारा तैयार स्वतंत्रता की योजना की चर्चा की।

ऐरेकात ने कहा कि पिछले 18 वर्षो से जारी शांति वार्ता से फिलीस्तीन के लोग निराश होने लगे हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+