जर्मन विदेश मंत्री ने अफगानिस्तान से वापसी की योजना बनाने को कहा

बर्लिन, 16 नवंबर (आईएएनएस)। जर्मनी के विदेश मंत्री गुइडो वेस्टरवेले ने रविवार को संसद से अगले चार वर्षो में अफगानिस्तान से सैनिकों की वापसी की योजना पर कार्य करने को कहा।

वेस्टरवेले ने जेडडीएफ टेलीविजन से कहा इस संसद के कार्यकाल में सुरक्षा स्थिति को ध्यान में रखकर सैनिकों की वापसी की योजना तैयार करने के लिए पर्याप्त समय है।

समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार पिछले महीने ही विदेश मंत्री का पद संभालने वाले वेस्टरवेले ने कहा, "हम हमेशा अफगानिस्तान में बने रहना नहीं चाहते।"

उन्होंने कहा कि जर्मनी अफगानिस्तान में लोकतंत्र की मजबूती और भ्रष्टाचार कम करने के उपायों को लागू करने के लिए कार्य करेगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+