बगदाद में मशीनगन हमले में 13 लोगों की मौत
समाचार एजेंसी डीपीए ने ग्रामीणों और पुलिस के हवाले से खबर दी है कि बगदाद के बाहरी इलाके में जईदन गांव के घरों में हमलावर ने लोगों पर हमला कर दिया। हमलावर ने सेना की पोशाक पहनी थी।
बगदाद पुलिस के अनुसार इस घटना की जांच के लिए कमेटी गठित कर दी गई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार यह घटना जनजातीय विवाद के कारण हुई है।
पुलिस के अनुसार बगदाद में सोमवार सुबह हुए दो विस्फोट में पांच लोगों की मौत हो गई और कम से कम 12 लोग घायल हो गए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications