कोलकाता से 12 उड़ानें शुरू करेगी अमीरात एयरलाइन
कंपनी की पूर्वी भारत की बिक्री प्रबंधक गीतिका सेठ ने सोमवार को एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, "फिलहाल हम सप्ताह में सात उड़ानें संचालित करते हैं। अब हम मंगलवार व बुधवार को छोड़ कर प्रति दिन दो उड़ानें संचालित करेंगे। मंगलवार व बुधवार को एक-एक उड़ानें होंगी।"
सेठ के अनुसार अमीरात एयरलाइन से लंदन, ज्यूरिख, जोहान्सबर्ग और केप टाउन के लिए उड़ान भरने वाले तमाम यात्री दुबई को एक पड़ाव के रूप में इस्तेमाल करते हैं। परिणामस्वरूप कंपनी के विमानों में रोज औसत 80 प्रतिशत सीटें बुक रहती हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications