कोड़ा की डायरी से नामों का खुलासा करे सरकार : भाजपा
भाजपा महासचिव अरुण जेटली ने कहा कि अगले एक पखवाड़े में झारखण्ड में चुनाव होने जा रहे हैं ऐसे में सरकार को इन नामों का खुलासा करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि देश और झारखण्ड की जनता के लिए डायरी में दर्ज नामों के बारे में जानना जरूरी है। ऐसे में सरकार को इस घोटाले में शामिल सभी राजनेताओं के नामों का खुलासा करना चाहिए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications