हिमाचल में बस खाई में गिरी, 10 मरे
शिमला, 16 नवंबर (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले में यात्रियों से खचाखच भरी एक बस खाई में गिर गई। इस दुर्घटना में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई।
शिमला के पुलिस अधीक्षक आर.एम. शर्मा ने कहा कि शिमला से 60 किलोमीटर दूर गुम्मा इलाके में हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस 1,000 फीट गहरी खाई में गिर गई।
उन्होंने कहा कि हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई। कुछ घायलों को इंदिरा गांधी चिकित्सा कालेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
शर्मा ने कहा कि घटनास्थल पर बचाव कार्य जारी है और मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।
इस महीने की शुरुआत में कांगरा जिले में एक बस के खाई में गिर जाने की वजह से 35 लोगों की मौत हो गई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications