हेडली के सूत्रों की तलाश में बढ़ा जांच का दायरा

उच्च पदस्थ सूत्रों ने कहा है कि दोनों संदिग्धों द्वारा कम से कम पांच शहरों में की गई यात्रा का मकसद स्थानीय नेटवर्क खड़ा करना तथा आतंकी लक्ष्यों की पहचान करना था। दोनों फिलहाल अमेरिका में हिरासत में हैं।

एनआईए ने फिल्मकार महेश भट्ट के बेटे राहुल भट्ट से भी कहा है कि वह मुंबई न छोड़े।

गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने नाम न जाहिर करने की शर्त पर आईएएनएस से कहा, "राहुल से कहा गया है कि वह मुंबई में ही रहें और यदि किसी आपात स्थिति में उन्हें मुंबई से कहीं बाहर जाना पड़े तो वह अपनी यात्रा योजना के बारे में एनआईए को सूचित करें।"

आव्रजन के रिकॉर्ड के अनुसार संदिग्ध आतंकी राणा नवंबर 2008 में लगभग तीन सप्ताह तक भारत में रुका था और मुंबई हमले के कुछ दिनों पूर्व वह यहां से चला गया था। जांचकर्ता इस बात का पता लगा रहे हैं कि कहीं उसकी यात्रा के सूत्र मुंबई हमले से तो नहीं जुड़े रहे।

इस बात का अनुमान है कि मुंबई के तीन पांच सितारा होटलों में हेडली रुका हुआ था। उन तीनों संभावित होटलों के रिकॉर्ड एनआईए ने हासिल कर लिए हैं। अधिकारियों ने ट्राइडेंट और ताज तथा उपनगरीय इलाके में स्थित एक पांच सितारा होटल के प्रबंधन से निवेदन किया है कि वे उन्हें सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध करा दें।

दिल्ली में भी ठीक इसी तरह की प्रक्रिया जारी है। पुलिस इस वर्ष मार्च महीने में दिल्ली के दो सस्ते होटलों में हेडली के ठहरे होने के बारे में जानकारी हासिल करने की कोशिश कर रही है।

जांचकर्ताओं का मानना है कि जो व्यक्ति हेडली के मुंबई दौरे के बारे में अधिक जानकारी जुटाने में उनकी मदद कर सकता है, वह राहुल भट्ट है। राहुल एक फिटनेस इंस्ट्रक्टर के रूप में एक जिम में हेडली से मिला था।

गृह सचिव जी.के.पिल्लई ने पहले ही स्पष्ट तौर पर कह दिया है कि जांचकर्ताओं ने राहुल भट्ट को क्लीन चिट नहीं दिया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+