ग्रामीण क्षेत्रों में जाएं डॉक्टर : राष्ट्रपति
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के 37वें वार्षिक दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति ने कहा कि देश के प्रति अपनी सामाजिक जिम्मेदारियों को समझते हुए युवा डॉक्टरों को कुछ सालों तक गांवों में काम करना चाहिए।
उन्होंने कहा, "ग्रामीण क्षेत्रों में अपनी सेवाएं देकर आप न सिर्फ देश के लिए अच्छा काम करेंगे बल्कि इससे आपके पेशे में अतिरिक्त अनुभव जुड़ जाएगा। इससे अपने देश को करीब से देखने का एक मौका मिलेगा।"
ग्रामीण क्षेत्रों में हाल के दिनों में स्वास्थ्य सेवाओं में हुई प्रगति का उल्लेख करते हुए रॉष्ट्रपति ने कहा, "मुझे बताया गया है कि राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन (एनआरएचएम) की शुरुआत होने से 700,000 आशाओं, 70,000 नर्सो तथा 15,000 डॉक्टरों को काम मिला है। इस कार्यक्रम की सफलता के लिए काम को चुनौती के रूप में लेना होगा।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications