विपक्ष के कई नेता कांग्रेस में शामिल होना चाहते हैं : गोगोई
उन्होंने कहा कि असम गण परिषद (अगप), भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और असम युनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (एयूडीएफ) के नेताओं से इस सिलसिले में बातचीत चल रही है।
मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से चर्चा में कहा, "मैं उन नेताओं का नाम नहीं ले सकता लेकिन इतना बता सकता हूं कि अगप, भाजपा और एयूडीएफ के कई नेता कांग्रेस में शामिल होना चाहते हैं। हम इस स्थिति में हैं कि विधानसभा चुनाव में टिकट देने का हम उन्हें वादा कर सकते हैं। "
उन्होंने कहा कि अगला विधानसभा चुनाव जीतकर हम सत्ता की हैट्रिक लगाएंगे। विपक्ष के रूप में अगप में अब कुछ नहीं बचा। हम उन्हें बड़ी ताकत नहीं मानते।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications