ईयू ने स्थगित किया पाक दौरा
सिंध प्रांत की मुख्यमंत्री शर्मिला फारुकी ने यूरोपीय संघ प्रतिनिधिमंडल का दौरा स्थगित होने पर चिंता जाहिर की है। यूरोपीय संघ की टीम का पाकिस्तानी दौरा सोमवार को शुरू होना था।
फारुकी ने सोमवार को एक बयान जारी कर कहा कि यह आर्थिक विकास के लिए नुकसानदायक है। उन्होंने कहा कि समुद्री उत्पाद उद्योग पाकिस्तान के निर्यात का एक बहुत बड़ा हिस्सा था और इस दौरे के निरस्त होने से समुद्री उत्पाद उद्योग में शामिल लोगों में काफी निराशा है।
फारुकी ने कहा कि सऊदी सरकार और अन्य देश पाकिस्तान के समुद्री उत्पाद उद्योग को सही ठहरा चुके हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications