भारतीय मूल का मलेशियाई युवक जेल में मृत मिला
पुलिस के अनुसार 22 वर्षीय जे.सरावनन रविवार को आयेर मोलेक जेल में मृत पाया गया था।
अखबार 'द स्टार' के हवाले से खबर दी गई है कि जे.सरावनन तकिए के खोल से बनाई गई रस्सी के सहारे जेल में लटका पाया गया। उसका शव पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया।
जे.सरावनन के परिवार के सदस्यों ने आरोप लगाया है कि उसकी मौत की जानकारी रविवार को 11.30 बजे दी गई। परिजन अधिकारियों से स्पष्टीकरण की मांग कर रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications