एएमयू में 1 दिसंबर से शुरू होगा शिक्षण कार्य
विश्वविद्यालय के कुलपति अब्दुल अजीज ने नई दिल्ली में संवाददाताओं को बताया कि विभागों में शिक्षण कार्य चरणबद्ध तरीके से शुरू किया जाएगा।
दवा, यूनानी चिकित्सा, इंजीनियरिंग और प्रौद्योगिकी, प्रबंधन, जीव विज्ञान, जैव प्रौद्योगिकी, कृषि संकाय और विश्वविद्यालय से संबद्ध नर्सरी से लेकर कक्षा दस तक के शिक्षण कार्य एक दिसंबर से शुरू किए जाएंगे जबकि विज्ञान, वाणिज्य और कानून संकायों में शिक्षण कार्य चार दिसंबर से शुरू होगा। अन्य संकायों में शिक्षण कार्य आठ दिसंबर से शुरू किया जाएगा।
गौरतलब है कि बी.एससी अंतिम वर्ष के छात्र शहनवाज आलम की 25 अक्टूबर को हत्या कर दी गई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications