व्हाइट हाउस में मनाई गई गुरुनानक जयंती
वाशिंगटन, 16 नवंबर (आईएएनएस)। दीपावली के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के व्हाइट हाउस में गुरुनानक जयंती पर्व भी काफी धूमधाम से मनाया गया। इस समारोह के दौरान सिख समुदाय के लगभग 125 लोग पारंपरिक पंजाबी पहनावे में मौजूद थे।
अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा के इस समारोह में मौजूद न रहने के बावजूद व्हाइट हाउस के वरिष्ठ अधिकारियों का नेतृत्व कर रहे एम. टेकहेन ने पिछले सप्ताह आयोजित हुए इस समारोह के दौरान मेहमानों का स्वागत किया।
सिख धर्म और शिक्षा परिषद (एससीओआरई) के हवाले से बताया गया है कि एम. टेकहेन ने इस समारोह के दौरान कहा, "यह आपका व्हाइट हाउस है और यहां आपके समुदाय के पहले समारोह की शुरुआत हो रही है। यह आपके समुदाय के यहां एकत्रित होने का एक हिस्सा है। हम आपके साथ संपर्क बनाए रखना चाहते हैं।"
सिख धर्म और शिक्षा परिषद के अध्यक्ष राजवंत सिंह ने कहा, "अमेरिका में यह समारोह हमारे समुदाय की आधारशिला रखने में अग्रणी रहने वाले सभी अग्रदूतों के लिए एक श्रद्धांजलि है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications