छात्रों को स्कूल में मिलेगी इंटरनेट और कंप्यूटर सुविधा
चंडीगढ़ के डॉयरेक्टर पब्लिक इंस्ट्रक्शन (डीपीआई-एस) के नए निदेशक सुनील भाटिया ने सोमवार को कहा कि राष्ट्रीय ई-परियोजना के तहत शहर के कई लाख छात्रों को 2010 तक यह सुविधा दी जाएगी।
भाटिया ने कहा, " वर्ष 2010 तक चंडीगढ़ के सभी स्कूलों और कॉलेजों को पूर्णरूप से स्वचालित कर दिया जाएगा। छात्रों के पास न केवल कंप्यूटर होगा बल्कि वे अपनी कक्षा में ही इंटरनेट का लाभ उठा सकेंगे।"
शिक्षा विभाग के अधिकारी ने कहा कि इस कदम से राज्य के शिक्षा मानकों में वृद्धि होगी और चंडीगढ़ शिक्षा के एक बड़े केंद्र के रूप में उभरेगा।
देश में यह गलत धारणा है कि सरकारी स्कूलों के छात्र सुविधाओं की कमी के कारण अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाते हैं। चंडीगढ़ में कुछ अग्रणी सरकारी स्कूल विशेष रूप से कक्षा 9 से 12 तक के छात्रों के लिए ज्यादा सुविधाओं की मांग कर रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications