Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

पुलिस की गोली और हिरासत में इस साल गईं 11 जानें

विधानसभा में कांग्रेस के उपनेता चौधरी राकेश सिंह के सवाल का जवाब देते हुए प्रदेश के गृह मंत्री उमाशंकर गुप्ता बताया है कि जनवरी 2009 से 24 अक्टूबर तक की अवधि के दौरान कुल 11 लोगों की जान पुलिस अभिरक्षा और गोली चलाने की घटनाओं में गई है।

गृह मंत्री द्वारा दिए गए जवाब के मुताबिक डिण्डौरी के करंजिया गांव में प्रदर्शनकारियों पर पुलिस द्वारा दागी गई गोलियों में जनजाति समुदाय के तीन लोगों की जान गई थीं जबकि नौ लोग घायल हुए थे। मंदसौर में भी एक व्यक्ति की जान पुलिस की गोली ने ली थी।

इसके अलावा पुलिस हिरासत में भी सात लोगों की जान गई है। पुलिस अभिरक्षा में बैतूल, नरसिंहपुर, राजगढ़, सतना, छतरपुर, कटनी, विदिशा में एक-एक व्यक्ति की जान गई है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+