'अल्जाइमर और दिल के दौरे के बीच संबंध'
अमेरिका, कनाडा और इटली के जैव-रसायनशास्त्रियों और ह्रदय रोग विशेषज्ञों के एक दल ने जॉन्स हॉपकिन्स के शोधकर्ताओं के नेतृत्व में किए अध्ययन में कुत्ते के दिल की मांसपेशी कोशिकाओं में एक महत्वपूर्ण संरचनात्मक प्रोटीन की रासायनिक संरचना में तीन बदलाव देखे थे।
इन परिवर्तनों के फलस्वरूप दिल की मांसपेशियों में प्रोटीन समूहों जैसे 'डेसमिन' का निर्माण होता है, जो कि अल्जाइमर बीमारी के मरीजों के मस्तिष्क के ऊतकों में उपस्थित 'एमीलोइड' (जटिल प्रोटीनों का समूह) के समान होता है।
दिल की शल्य चिकित्सा के बाद प्रोटीन में हुए परिवर्तनों की वजह से ह्रदय की कार्यप्रणाली विफल हो जाती है। थकान होना, लंबी सांसें न लेना और दिल का आकार बढ़ना इसके लक्षण हैं।
अध्ययनकर्ता जीयूलियो एजीनेटी का कहना है कि इस अध्ययन के बाद इस बात पर विश्वास करना होगा कि दिल का दौर पड़ने में 'डेसमीन' महत्वपूर्ण रूप जिम्मेवार होता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications