दिल्ली में जुटेंगे 60 देशों के कम्युनिस्ट नेता
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के पोलित ब्यूरो सदस्य एस. रामचंद्रन पिल्लई ने कहा कि इस बैठक का विषय 'अंतर्राष्ट्रीय पूंजीवादी संकट, श्रमिकों और लोगों का जनांदोलन, कामकाजी वर्ग का आंदोलन और कम्युनिस्ट की भूमिका' रखा गया है।
उन्होंने कहा कि चीन, उत्तर कोरिया, वियतनाम, क्यूबा और रूस सहित 50 देशों के कम्युनिस्टों ने इस सम्मेलन में आने की पुष्टि कर दी है और कुछ देशों के जल्दी ही पुष्टि करने की उम्मीद है।
पिल्लई ने आईएएनएस को बताया, "10वीं बैठक ब्राजील के साओ पाओलो में आयोजित की गई थी और 12वीं बैठक अफ्रीकी महाद्वीप में होने की उम्मीद है।"
यह सम्मेलन पंचतारा होटल 'रामादा प्लाजा' में हो होगी। इस सम्मेलन को मार्क्सवादी कम्युनिष्ट पार्टी (माकपा) और भारतीय कम्युनिष्ट पार्टी (भाकपा) द्वारा संयुक्त रुप से आयोजित किया जा रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications