असम के उग्रवादी संगठन करेंगे नक्सलियों का समर्थन
एनडीएफ के अध्यक्ष डी.आर.नाबला ने आईएएनएस को भेजे अपने ई-मेल में कहा, "अपने कानूनी अधिकारों के लिए लड़ रहे नक्सलियों को मैं बधाई देता हूं और हम नक्सलियों को हर सहायता मुहैया कराएंगे।"
एनडीएफबी का यह बयान इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि खुफिया रिपोर्टों में कहा गया था कि नक्सली पूर्वोत्तर के राज्यों में अपने अड्डे बनाने के लिए प्रयासरत हैं। विशेष रूप से असम में वे विद्रोही गुटों के साथ संपर्क स्थापित कर रहे हैं।
एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि एनडीएफबी भूटान की सीमा से सटे असम में शिविर स्थापित करने के लिए नक्सलियों को समर्थन देने का स्पष्ट संकेत दे रहा है। हमारे पास इस तरह की जानकारी है इसलिए सीमा क्षेत्रों में चौकसी बढ़ाई जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications