अफगानिस्तान में 8 पुलिसकर्मी मारे गए
एक वरिष्ठ प्रांतीय अधिकारी ने सोमवार को कहा कि दक्षिणी अफगानिस्तान की एक सुरक्षा चौकी पर दर्जनों तालिबानी आतंकवादियों द्वारा किए गए हमले में आठ पुलिसकर्मी मारे गए।
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक अधिकारी ने नाम नहीं जाहिर करने की शर्त पर कहा कि तालिबान के गढ़ उत्तरी प्रांत कंधार के अरघानदाब जिले की चौकी पर आतंकवादियों के हमले में तीन अन्य पुलिसकर्मी जख्मी हो गए।
अधिकारी ने कहा, "दर्जनों आतंकवादियों ने विभिन्न दिशाओं से शाहीन चौकी पर अचानक हमला कर आठ पुलिसवालों को मार डाला।"
शनिवार रात हुई इस घटना को अंजाम देने के लिए आतंकवादी पड़ोसी जिलों शाह वलीकोट और खाकरेज से आए थे। हमले को अंजाम देने के बाद वे घटनास्थल से फरार हो गए।
दक्षिणी प्रांत के पुलिस कमांडर जनरल गोलम अली वाहदत ने भी हमले की पुष्टि की है लेकिन उन्होंने हमले की कोई विस्तृत जानकारी नहीं दी है। उन्होंने कहा है कि घटना की जांच शुरू कर दी गई है।
तालिबान आतंकवादियों ने अपनी वेबसाइट पर एक वक्तव्य में दावा किया है कि उनके लड़ाकों ने 12 पुलिस वालों को मार डाला है और उनके हथियार छीन लिए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications