बीडीआर विद्रोह की सुनवाई के लिए 6 विशेष न्यायालय गठित
ढाका, 16 नवंबर (आईएएनएस)। बांग्लादेश राइफल्स (बीडीआर) ने गत फरवरी में हुए विद्रोह से जुड़े मामलों की सुनवाई के लिए छह विशेष न्यायालय गठित किए हैं। इस विद्रोह में 74 लोग मारे गए थे।
इनमें से चार विशेष न्यायालय ढाका और दो विशेष न्यायालय राजधानी के बाहर स्थापित किए गए हैं।
बांग्लादेश राइफल्स आर्डर 1972 के तहत गठित तीन सदस्यीय अदालतों की अध्यक्षता बीडीआर महानिदेशक ब्रिगेडियर मुहम्मद मैनुल इस्लाम करेंगे।
छहों अन्य अदालतों के दो अन्य सदस्य लेफ्टिनेंट कर्नल और मेजर रैंक के अधिकारी होंगे, जो सेना से प्रतिनियुक्ति पर बीडीआर में तैनात हैं। अटार्नी जनरल के प्रतिनिधि न्यायालयों का सहयोग करेंगे।
छहों विशेष न्यायालय 25-26 फरवरी को हुए विद्रोह में शामिल केवल बीडीआर कर्मियों से जुड़े मामलों का मुकदमा देखेंगे।
उल्लेखनीय है कि बीडीआर के जवानों ने अधिक वेतन की मांग को लेकर विद्रोह किया था और कई महत्वपूर्ण अधिकारियों की हत्या कर दी थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications