उड़ीसा में प्रदर्शनकारियों ने रेल सेवा अवरुद्ध की
पूर्वी तटीय रेलवे के उप महाप्रबंधक संजीव मेहता का कहना है, "भूसंदपुर में प्रदर्शनकारियों के 'रेल रोको' प्रदर्शन के चलते कई रेलगाड़ियों को निरस्त कर देना पड़ा और कई विभिन्न स्थानों पर खड़ी थीं।"
उन्होंने कहा कि लंबी दूरी की रेलगाड़ियां जैसे पुरी-अहमदाबाद, फलकनुमा एक्सप्रेस (अप-डाउन), चेन्नई-हावड़ा एक्सप्रेस, प्रशांति एक्सप्रेस और गुवाहाटी-बैंगलुरू एक्सप्रेस विभिन्न स्थानों पर खड़ी हैं।
मेहता ने कहा कि प्रदर्शनकारी सोमवार सुबह से ही पटरियों पर बैठे हुए थे और भूसंदपुर को एक्सप्रेस गाड़ियां रुकने वाले स्टेशनों में शामिल करने की मांग कर रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications