कुछ चीजों की आपूर्ति में अब भी दिक्कतें : कैबिनेट सचिव
एक व्यापारिक सम्मेलन के मौके पर उन्होंने कहा, "कुछ चीजों की आपूर्ति में भारत के साथ-साथ वैश्विक स्तर पर दिक्कतें हैं। हमने उस तरह की अधिकतर चीजों के आयात पर शुल्क खत्म कर दिया है और स्थिति सुधर रही है।"
चंद्रशेखर ने कहा कि उन्हें लगता है कि जब तक अर्थव्यवस्था उच्च विकास की दर हासिल नहीं कर लेती तब तक सरकार प्रोत्साहन पैकेजों को वापस नहीं लेगी।
उन्होंने कहा, "अभी के संकेतों से लगता है कि अब तुरंत किसी प्रोत्साहन पैकेज की जरूरत नहीं है।"
उन्होंने कहा कि कुछ चीजों को सरकारी समर्थन जारी रहने की उम्मीद है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications