सचिन से जलते हैं बाल ठाकरे : लालू
झारखंड में चुनाव प्रचार के लिए रवाना होते समय सोमवार को पटना हवाई अड्डे पर पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि सचिन एक अच्छे इंसान हैं। उन्होंने कहा सचिन से बाल ठाकरे जलते (ईष्र्या) हैं कि कहीं वह उनसे ज्यादा नाम न कमा लें। यही कारण है कि वह (बाल ठाकरे) सचिन को निशाना बना रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि सचिन के एक बयान से नाराज शिवसेना प्रमुख ने उन्हें एक पत्र के जरिए नसीहत दी है कि वह खुद के भले के लिए 'राजनीति की पिच' से दूर रहें। पिछले दिनों सचिन ने कहा था कि मुंबई शहर सबका है। ठाकरे का यह पत्र शिवसेना के मुखपत्र 'सामना' में सोमवार को प्रकाशित हुआ।
पूर्व रेल मंत्री लालू ने सचिन के बयान का पूरा समर्थन किया। उन्होंने कहा कि सचिन ने कुछ भी गलत नहीं कहा और इसके लिए उनकी आलोचना नहीं की जा सकती।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications