तालिबान, अल कायदा पर दबाव बढ़ाए पाकिस्तान : अमेरिका
समाचार पत्र 'न्यूयार्क टाइम्स' में प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार ऐसे समय जब ओबामा एशिया की यात्रा पर हैं, उनके राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जनरल जेम्स एल.जोंस को चुपचाप पाकिस्तान को चेतावनी देने भेजा गया है कि उसकी विफलता से नई रणनीति की कारगरता में कमी आएगी और अफगानिस्तान में सैनिकों की संख्या में वृद्धि होगी।
अखबार के अनुसार नई अमेरिकी रणनीति तभी कारगर होगी जब पाकिस्तान आतंकवादियों के खिलाफ अपनी लड़ाई का विस्तार करेगा।
माना जा रहा है कि इस सप्ताह घोषित होने जा रही ओबामा की रणनीति में पाकिस्तान केंद्रीय भूमिका में नजर आएगा।
अखबार के अनुसार जनरल जोन्स ने दक्षिणी वजीरिस्तान में पाकिस्तानी सुरक्षा बलों की कार्रवाई का समर्थन किया लेकिन उन्होंने पाकिस्तानी अधिकारियों से उत्तरी वजीरिस्तान में भागे आतंकवादियों के खिलाफ भी लड़ाई छेड़ने का आग्रह किया।
जनरल जोन्स पाकिस्तानी राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी के नाम ओबामा का एक पत्र भी ले गए हैं। इसमें ओबामा ने उम्मीद जताई है कि जरदारी पाकिस्तान और अफगानिस्तान के लिए खतरा बने आतंकवादियों के खिलाफ सभी राजनीतिक और सुरक्षा संस्थाओं को एकजुट कार्रवाई के लिए तैयार करेंगे।
अपने पत्र में ओबामा ने पाकिस्तान को खुफिया सूचनाओं की साझेदारी और सैन्य सहयोग सहित कई लाभों का प्रस्ताव रखा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications