उड़ीसा : 57 वर्षो में नवंबर का सबसे गर्म दिन रहा रविवार
भुवनेश्वर के मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक एस. सी साहू ने सोमवार को आईएएनएस को बताया, "रविवार को राज्य में दिन का तापमान नवम्बर में 1952 के बाद से अब तक का सर्वाधिक तापमान था।"
उन्होंने कहा कि रविवार को भुवनेश्वर में 37.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था जो कि सामान्य से कम से कम सात डिग्री अधिक था।
उड़ीसा की राजधानी में 1952 में 18 नवंबर को 36 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था।
यहां से 200 किलोमीटर दूर स्थित तटीय शहर बालासोर में रविवार को अधिकतम तापमान 36.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कुछ पर्यावरणविद इसे जलवायु परिवर्तन का लक्षण बता रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications