दिल्ली में डेंगू के 32 नए मामले
दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के मुख्य चिकित्सा अधिकारी एन.के.यादव ने कहा, "पिछले 24 घंटों में दिल्ली में डेंगू के 32 नए मामले सामने आए।"
दिल्ली में अभी तक डेंगू से एक 15 वर्षीय किशोर और नौ साल के एक बच्चे की मौत हो चुकी है।
एक अधिकारी ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग को आशा है कि ठंड के समय एडिस मच्छरों के कम फैलने से डेंगू के मामलों में कमी आ सकती है।
दिल्ली सरकार ने सभी सरकारी और निजी अस्पतालों को परामर्श जारी किया है कि वे संदिग्ध डेंगू मरीजों की पहचान बेहतर तरीके से करें।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications