9/11 के बाद से सीआईए ने आईएसआई को भारी रकम दी

लास एंजेलिस, 16 नवंबर (आईएएनएस)। अमेरिका की खुफिया एजेंसी सीआईए ने 9/11 के बाद से विदेशी खुफिया एजेंसियों के लिए निर्धारित बजट की करीब एक तिहाई धनराशि पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई को दी है।

वर्तमान और भूतपूर्व अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से 'लास एंजेलिस टाइम्स' ने सोमवार को कहा कि वांछित आतंकवादियों को पकड़ने या मारने के बदले सीआईए के गुप्त कार्यक्रम के तहत भी आईएसआई ने दसियों लाख डॉलर हासिल किए।

अमेरिकी सरकार में इस बात पर तीखी बहस चल रही है कि आईएसआई तालिबान को लंबे समय से मदद जारी रखे हुए है। इससे अफगानिस्तान में अल कायदा को समाप्त करने के अमेरिकी प्रयास विफल हो रहे हैं।

परंतु अमेरिकी अधिकारी आईएसआई के सहयोग को महत्वूपर्ण बताते हुए उसे भुगतान जारी रखे हुए हैं क्योंकि इस दशक का तकरीबन हर आतंकवादी षड्यंत्र पाकिस्तान के कबायली इलाके में रचा गया जहां आईएसआई का तंत्र ही सूचना का प्राथमिक स्रोत है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि पाकिस्तान को किया जा रहा भुगतान एक गुप्त कार्यक्रम के तहत हो रहा है और इसे पूर्व राष्ट्रपति जार्ज बुश ने मंजूरी दी थी, जो वर्तमान अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के प्रशासन में भी जारी है।

आईएसआई ने अमेरिकी धन का कई तरीके से उपयोग किया जिनमें राजधानी इस्लामाबाद में एक नए मुख्यालय का निर्माण भी शामिल है। ऐसा पुराने मुख्यालय के आतकंवादी हमले से सुरक्षा के लिए कमजोर होने के चलते किया गया। यह भी संभव है कि धन का कुछ हिस्सा आईएसआई अधिकारियों ने अपने निजी खातों में भी जमा कर लिया हो।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+