स्वर्ण मंदिर में मत्था टेकेंगे कनाडाई प्रधानमंत्री
अमृतसर, 16 नवंबर (आईएएनएस)। कनाडा के प्रधानमंत्री स्टीफन हार्पर मंगलवार को पंजाब पहुंचकर सिखों के पवित्र धार्मिक स्थल स्वर्ण मंदिर में मत्था टेकेंगे।
हार्पर एक विशेष उड़ान से अमृतसर के राजा सांसी हवाईअड्डा पहुंचेंगे और वहां से सीधे स्वर्ण मंदिर जाएंगे। हवाई अड्डे पर पंजाब के उप मुख्यमंत्री और अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल हार्पर की अगवानी करेंगे।
शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) के अध्यक्ष अवतार सिंह मक्कड़ ने बताया कि हार्पर स्वर्ण मंदिर में एक घंटे तक रुकेंगे। हरमंदर साहिब में शीश नवाने के बाद उन्हें मंदिर परिसर दिखाया जाएगा।
हार्पर के साथ उनके पारिवारिक सदस्य, मंत्री और अधिकारी भी होंगे।
कनाडा में पंजाब के बहुत से अप्रवासी रहते हैं। इनमें से कई तो अब कनाडा में उच्च राजनीतिक और प्रशासनिक पदों पर आसीन हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications