कृषि क्षेत्र में प्रतियोगिता से लोगों को मिलेगा लाभ : प्रणब
'प्रतियोगिता, लोक नीति और आम आदमी' विषय पर आयोजित एक सम्मेलन में वित्त मंत्री ने कहा, "कृषि बाजार में प्रतियोगिता को शामिल करने की संभावनाएं हैं। आम आदमी तक पहुंच बनाना वास्तविक लिटमस परीक्षण होगा।"
वित्त मंत्री ने एक बार फिर कहा कि प्रोत्साहन पैकेज को तत्काल वापस लेने की सरकार की कोई योजना नहीं है। उन्होंने कहा, "अर्थव्यवस्था के पूरी तरह से सुधार की पटरी पर लौटने तक प्रोत्साहन जारी रहेगा। सरकारी नियमन द्वारा आम आदमी को वैश्विक वित्तीय संकट के प्रति सचेत किया गया था।"
पिछले सप्ताह लंदन में मुखर्जी ने कहा था कि दिसंबर 2008 और फरवरी 2009 के बीच दिए गए तीन प्रोत्साहन पैकेजों से मनोवांछित फल हासिल हो चुके हैं। इसी के परिणाम स्वरूप बीते वित्त वर्ष में अर्थव्यवस्था में विकास की दर 6.7 फीसदी रही।
साथ ही मुखर्जी ने वित्तीय और राजस्व घाटे को तुरंत काबू में करने की जरूरत बताते हुए आगे किसी भी प्रकार के प्रोत्साहन पैकेज से इंकार किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications