कश्मीर में दो अलग-अलग मुठभेड़ में 2 आंतकवादी ढेर, 2 जवान शहीद
सेना के प्रवक्ता ने आईएएनएस को बताया, "रविवार रात को आतंकवादी उत्तरी केरन सेक्टर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पार करने का प्रयास कर रहे थे। सेना के जवानों ने आंतकवादियों को चुनौती दी।"
प्रवक्ता ने कहा कि इस मुठभेड़ के दौरान एक आतंकवादी मारा गया और सेना के दो जवान शहीद हो गए। आतंकवादियों का समूह नियंत्रण रेखा को पार करने की कोशिश कर रहा था।
एक अन्य मुठभेड़ में कश्मीर के पुलवामा जिले में आतंकवादी संगठन हिजबुल मुजाहिद्दीन का एक जिला कमांडर मारा गया।
वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, "विशेष सूचना के आधार पर राष्ट्रीय राइफल्स और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवानों ने एक विशेष अभियान चलाया। इस अभियान के तहत संयुक्त सुरक्षाबलों ने पुलवामा जिले के सांगेरवानी गांव में एक घर को घेर लिया। घर में मौजूद आतंकवादियों के आत्मसर्मपण करने से इंकार करने पर सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ शुरू हो गई। "
अधिकारी ने बताया कि अभी तक इस मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया है जिसकी पहचान हिजबुल मुजाहिद्दीन के जिला कमांडर रहमान गोसरी के रूप में की गई है। एक अन्य आतंकवादी के साथ मुठभेड़ अभी भी जारी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications