युवा बनाएं संसद को मजबूत : मीरा कुमार
मीरा कुमार ने आईएएनएस से कहा, "मैं चाहती हूं कि वे (युवा) यह समझें कि उनके देश में समय की परीक्षा पर खरा उतरने वाली एक खूबसूरत संस्था है जिसे आगे उन्हें संजोना और मजबूत बनाना है।"
लोकसभा की पहली महिला अध्यक्ष का कहना है कि वह ग्रामीण युवाओं और संसद के बीच की दूरी को पाट देना चाहती हैं।
वह कहती हैं, "जब चुनाव होते हैं तो ग्रामीण युवा बहुत उत्साहित होते हैं। लेकिन चुनावों के बाद जब लोकसभा और संसद चल रही होती है तब एक दूरी बन जाती है, लेकिन यह संपर्क बाद में भी बना रहना चाहिए।"
मीरा कुमार युवा सांसदों को संसद में बोलने के लिए प्रेरित करना चाहती हैं।
उन्होंने कहा, "मैंने कई युवा सांसदों को बोलने के लिए प्रेरित किया है। मैं उन्हें अपने विदेश जाने वाले प्रतिनिधिमंडल में भी शामिल करती हूं। मैं उन्हें विदेश लेकर गई और उन्हें अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर हिस्सा लेने का अवसर दिया।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications