जापान की अर्थव्यवस्था में शानदार तेजी
अर्थव्यवस्था में विकास की यह दर वर्ष 2007 के बाद से सबसे ज्यादा है।
पिछली तिमाही की तुलना में जीडीपी की दर 1.2 फीसदी ज्यादा है। सरकार का कहना है कि इन आंकड़ों से पता चलता है कि आर्थिक सुधार जारी है।
देश की आर्थिक दशा में 60 फीसदी हिस्सेदारी रखने वाले निजी उपभोग में तीसरी तिमाही में इससे पिछले की तिमाही की तुलना में 0.7 फीसदी की तेजी देखी गई।
समीक्षाधीन अवधि में पूंजी निवेश में 1.6 फीसदी की तेजी आई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications