शंघाई में कम्युनिष्ट पार्टी के वरिष्ठ अधिकारी से मिलेंगे ओबामा
शंघाई, 16 नवंबर (आईएएनएस)। अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा चीनी युवाओं से बातचीत करने से पहले शंघाई में चीन की कम्युनिष्ट पार्टी के वरिष्ठ नेता यू झेंगशेंग से सोमवार को मुलाकात करेंगे।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार ओबामा दोपहर में बीजिंग के लिए रवाना होंगे।
ओबामा रविवार रात चार दिवसीय दौरे शंघाई पहुंचे। जनवरी में कार्यभार संभालने के बाद ओबामा की यह पहली चीन यात्रा है। ओबामा जापान की यात्रा कर चुके हैं।
इसके बाद वह दक्षिण कोरिया का दौरा करेंगे उसके बाद एशिया प्रशांत आर्थिक सहयोग (एपेक) के सम्मेलन में भी शामिल होंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications